आयत का क्षेत्रफल और परिमाप कैसे निकाले?

Telegram Channel Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Hello आज हम इस पोस्ट में कवर करने वाले है आयत का क्षेत्रफल, आयत का परिमाप और आयत किसे कहते हैं? उसकी पूरी जानकारी।

आयात का सूत्र और इससे सम्बंधित प्रश्न अक्सर मैथ के विषय में बनाने को मिल जाता है, इसके अलावा कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी Rectangle से सवाल मिल जायेगा।

आयत का क्षेत्रफल और परिमाप कैसे निकाले?
आयत का क्षेत्रफल और परिमाप कैसे निकाले?

एक Aayat ka kshetrafal निकालने से पहले चलिए जानकारी ले लेते है की आयत क्या है इसकी परिभाषा चलिए विस्तार में जानते है।

हालाँकि इससे पिछले पोस्ट में हमने ब्याज कैसे निकाले उसके बारे में विस्तार में बताया है।

आयत किसे कहते है?

आयत चार भुजाओं से बना दो आयामी विमाए है, जिसमें आमने – सामने की भुजाएँ समान्तर व बराबर होती है तथा प्रत्येक कोण 90 का होता है।

एक आयत का क्षेत्रफल निकालने के लिए हमे आयत की लम्बाई और चौड़ाई दोनों पता होना जरुरी है।

आयत का क्षेत्रफल कैसे निकालें?

एक आयत का क्षेत्रफल निकालने के लिए उसके सूत्र को जानना बेहद जरुरी है, जिसकी मदद से हम आसानी से Area of Rectangle ज्ञात कर सकेंगे।

आयत का क्षेत्रफल सूत्र = लम्बाई x चौड़ाई A = (L x B)

इस तरह से यदि आपको किसी आयत का लम्बाई और चौड़ाई ज्ञात है तो दोनों को गुणा करके आसानी से आयत का क्षेत्रफल निकाल सकते है।

उदहारण:

एक आयत की लम्बाई = 10 सेमी. और चौड़ाई = 5 सेमी. है तो क्षेत्रफल ऐसे निकाले।

10 सेमी. x 5 सेमी. = 50 सेमी.2 / वर्ग सेमी.

इस प्रकार से आप आयत का क्षेत्रफल सूत्र की मदद से Area of Rectangle निकाल सकते है।

आयत का परिमाप कैसे ज्ञात करें?

यदि आप Aayat ka kshetrafal ज्ञात करना सिख चुके है तो आयत का परिमाप कैसे निकाले और परिमाप का सूत्र चलिए जानते है।

परिमाप निकालने के लिए सबसे पहले हमे सूत्र मालूम होना जरुरी है जिसकी मदद से हम आसानी से आयत का परिमाप ज्ञात कर सकेंगे।

आयत का परिमाप सूत्र = 2 (L+ B) यानि 2(लम्बाई + चौड़ाई)

अब आपको ज्ञात आयत की लम्बाई और चौड़ाई को सूत्र के अनुसार रख कर हल कर देना है।

उदहारण:

किसी आयत की लम्बाई = 20 सेमी. और चौड़ाई = 10 सेमी. है तो परिमाप ऐसे निकाले।

2(20 सेमी. + 10 सेमी.) = 2(30 सेमी.) यानि 2×30 सेमी. = 60 सेमी. परिमाप होगा।

इस तरह से आप perimeter of rectangle (आयत का परिमाप) ज्ञात कर सकते है।

Conclusion

मुझे आशा है की आप इस आर्टिकल की मदद से आयत किसे कहते हैं? आयत का क्षेत्रफल और परिमाप कैसे निकाले?उसकी पूरी जानकारी सीखने व पढ़ने को मिल गया होगा।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य साझा करें।

साथ ही हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ने के लिए फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो जरुर करें, और हमारे YouTube Channel को भी सब्सक्राइब जरुर कर लें।

इसे जरुर पढ़ें:

Leave a Comment